Hindi Blogs

संभव है मेल इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट: शर्माएं नहीं बल्कि सही जानकारी से सुलझाएं मेल इनफर्टिलिटी के राज़

By Reena

September 11, 2020

ये बात 100% सत्य है कि गर्भधारण से जुड़ी कठिनाइयों अधिकतर मामले महिला बांझपन से जुड़े ही होते हैं लेकिन पुरुषों की प्रजनन अक्षमता को कतई नकारा नहीं जा सकता खासकर के तब जब वो आँकड़ा 10 से 20 प्रतिशत के बीच हो। वो भूल जाते, मेल इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट मुमकिन है।

इस अक्षमता को पुरुष अपने आत्मसम्मान से जोड़कर देखते हैं और इसी के चलते वो इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने से कतराते हैं बल्कि कई बार नौबत ये तक होती है कि वो इस कमी को अपनी पत्नी से भी छुपाते हैं और संतानहीनता का सारा दोष जबरन उसके ऊपर मढ़ देते हैं। और भला करेंगे भी क्यों नहीं, उनके लिए इससे ज़्यादा आसान और कुछ हो सकता है क्या भला।

इन विडंबनापूर्ण घटनाओं में दोष जितना हर पुरुष का है उतना ही हमारी पुरुष प्रधान सामाजिक सोच का भी। और भी दुःखद ये है इस झूठी शेखी में हासिल तो कुछ नहीं होता है, हां स्वयं वो व्यक्ति संतान सुख से वंचित ज़रूर रह जाता है।

पुरुषों से जुड़ी फर्टिलिटी की इन्हीं समस्याओं पर आधारित है ये लेख जिनमें हम कारणों और उपाय संबंधी बातों पर चर्चा करेंगे।

 

मेल इनफर्टिलिटी:  प्रमुख कारण (Male Infertility Causes)

प्राकृतिक प्रजनन अक्षमता के अलावा बुरी आदतों, नशेतथा और भी कई कारणों के चलते पुरुषों में बाँझपन की समस्या सामने आती है। इस लेख में हम ऐसे ही कुछ प्रमुख कारणों का उल्लेख करेंगे­।

  1. प्राकृतिक कारण

दुर्भाग्यवश कुछ पुरुषों के साथ कुदरत एक बहुत ही गन्दा खिलवाड़ करती है और वो तब जब लाख नियम और संयम रखने के बाद भी वह अपने आँगन में नन्हे पैरों को देखने तथा किलकारियां सुनने को तरस जाते हैं। ऐसे ही कुछ कारण हैं-

 

  1. नशा तथा अन्य सम्बद्ध कारण

आधुनिकता की दौड़ में जन्मा ये एक बहुत ही ख़राब कारण है पुरुषों में बाँझपन का सोशल स्टेटस बनाए रखने और कूल दिखने की चाह में युवा धूम्रपान और ड्रग्स जैसी बुरी आदतों के लती हो जाते हैं जिनसे उन्हें कैंसर सम्बन्धी जानलेवा बीमारियों का खतरा तो रहता ही है साथ ही साथ ये उनकी वंश वृद्धि की संभावनाओं पर भी कुठाराघात करता है। इसके अतिरिक्त-

 

  1. चिकित्सा से जुड़े कारण

यह बीमारी पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बुरी तरीके से प्रभावित करती है यदि वो-

 

  1. जीवनशैली संबंधित

ये व्यक्ति विशेष द्वारा जनित कारण होते हैं जन व्यक्ति के आहार विहार और उसकी दिनचर्या के चलते ही वो बाँझपन की समस्या का शिकार हो जाता है। आप निश्चित रूप से इस समस्या के कगार पर हैं यदि आप-

 

  1. अन्य अज्ञात उपाय

जांच के दौरान ऐसा पाया गया है कि मेल इनफर्टिलिटी के आकड़ों में 30 से 35 प्रतिशत मामले अज्ञात कारणों से है जिनमें चिकित्सकीय परीक्षण (Male Infertility test) के बाद भी कारण जानना मुमकिन नहीं हो पाता।यह एक भयावह समस्या है क्यूँकि अगर आप समस्या ही नहीं जानेंगे तो उपचार भी कतई संभव नहीं होगा। इसी तरह की एक समस्या है शुक्राणु अल्पता या शून्य शुक्राणु की समस्या (Azoospermia) जिसमें पुरुषों में वीर्य का निर्माण तो होता है लेकिन उसमें शुक्राणु नहीं पाए जाते हैं और ये एक बहुत ही गंभीर समस्या है

 

मेल इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट: निवारण संभव है

सर्वप्रथम अंधविश्वासों को तोड़ते हुए तीन बातें साफ़ करनी यहाँ बहुत ही ज़रूरी हैं

  1. ये कोई दैवीय समस्या नहीं है और अधिकतर मामलों में सही चिकित्सा परामर्श द्वारा इलाज संभव है।
  2. पुरुषों को शर्म छोड़कर इसे किसी भी अन्य बीमारी की तरह स्वीकार करना ज़रूरी है ताकि वक़्त पर इलाज शुरू हो सके और बहुत देर न हो जाए। और सबसे बड़ी ग़लतफहमी ये कि मेल इनफर्टिलिटी की समस्या युवाओं को कतई प्रभावित नहीं करती है तो ये उन्हें ये जानना बहुत ज़रूरी है की सच्चाई एकदम इसके उलट है।

ये दो अति महत्त्वपूर्ण बातें हैं मेल इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट की तथा सही दिशा कीओर बढ़ाये गए कदम भी।

  1. जानकारी और उचित परामर्श

 

  1. सुधार ज़रूरी है

आप यदि सच में सकारात्मक परिणाम चाहते हैं तो निम्नलिखित सुधार करने बहुत ज़रूरी हैं-

 

  1. अच्छी आदतों का मेल इनफर्टिलिटी पर प्रभाव

 

  1. अपारंपरिक असरकारी उपाय और मेल इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट

 

उचित इलाज, जानकारी तथा एक संतुलित जीवनशैली के साथ आप मेल इनफर्टिलिटी जैसी गंभीर समस्या को भी आप निश्चित तौर पर साध सकते हैं

ज़रूरत है तो बस इच्छाशक्ति की और झूठे पुरुषार्थ को हरा देने की ताकि आपकी संतान प्राप्ति की कामना जीत जाये!

 

Image Source: http://india.columbiaasia.com/sites/default/files/ivf%20article%20banner.jpg

Comments

comments